शिवपुरी। बीते रोज सिटी कोतवाली पुलिस ने चैंकिंग के दौरान एक लक्जरी कार की चैंकिंग के दौरान एक ब्लेडर शराब की पेटी ले जा रहे एक युवक को दबौचा है। पुलिस ने उक्त युवक पर अबकारी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि एक लक्जरी कार में अवैध शराब की सप्लाई की जा रही है। जिस पर पुलिस ने चैंकिंग लगाई। इस चैंकिंग के दौरान पुलिस ने ग्वालियर बायपास के पास एक लक्जरी कार इको स्पोर्टस क्रमांक एमपी 07 सीई 3389 को रोका।
जब उक्त गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक अंग्रेजी शराब ब्लेडर की पेटी को पुलिस ने पकड़ा है। उक्त पेटी की कीमत 10 हजार रूपए बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने कार के चालक जावेद पुत्र सहजाद खांन के खिलाफ अबकारी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।