हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के पुलिस थाना कोलारस में एक रोड़ पर जा रहे ट्रक को पीछे से आ रहे तेज गति के ट्रक चालक ने जबरन वाहन को तेजी व अनियंत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। इस दुर्घटना में दूसरा ट्रक चालक जो इस दुर्घटना का शिकार हुआ वह बाल-बाल बच गया अन्यथा उसके साथ जनहानि भी हो सकती थी। इस घटनाक्रम को लेकर ट्रक चालक ने आरोपी दूसरे ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना कोलारस में फरियादी बने ट्रक चालक मेहताब पुत्र बीरबल सिंह गुर्जर उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम डोंगरी ने बताया कि वह अपने ट्रक को लेकर जा रहा था इसी बीच ग्राम डोंगरी में जब वह रात 11 बजे पहुंचा और यहां उसने कुछ देर आराम करने के लिए ट्रक रोका कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे दूसरे ट्रक क्रं.डी.एल.01 जी.एस.6384 के ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए वीरेन्द्र को ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। 

जिसमें वीरेन्द्र बाल-बाल बच गया अन्यथा किसी बड़ी जनहानि की संभावना थी। इस घटना के बाद वीरेन्द्र ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध पुलिस थाना कोलारस पहुंचकर धारा 304ए के तहत मामला मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!