शिवपुरी। शहर में खजराना की तर्ज पर एबी रोड कमलागंज में इंदौर के खजराना की तर्ज पर बनने वाले लक्ष्मीनारायण मंदिर की तकनीकी स्वीकृति हाउसिंग बोर्ड से हो गई है। अब इस मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के धर्मस्व विभाग के द्वारा इस मंदिर को बनाने के लिए 7 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस मंदिर को बनाने की अनुमति धर्मस्व विभाग के द्वारा जारी की गई थी,लेकिन तकनीकी स्वीकृति न मिलने के अभाव में इसके टेंडर नहीं लग पा रहे थे।
इंजौर के खजराना मंदिर की तर्ज पर होगा निर्माण
इंदौर के खजराना की तर्ज पर इस मंदिर को बनाया जाएगा। शहर के एबी रोड पर मौजूद लक्ष्मीनारायण मंदिर और नवग्रह मंदिर का जीर्णोद्धार का इसे भव्य स्वरूप प्रदान करने की योजना के तहत इस मंदिर का निर्माण होगा।
शहर के इस मंदिर के पास सबसे ज्यादा ओपन लैंड है। इसकी वजह से इस मंदिर को चुना गया है। ग्वालियर बायपास से लेकर शहर के माधव चौक के बीच इसका निर्माण होगा। इस मंदिर के बन जाने के बाद शिव की नगरी शिवपुरी मंदिरों की वजह से भी प्रदेश में पहचानी जानी लगेगी।
इनका कहना है-
इस मंदिर को बनाने की तकनीकी स्वीकृति आ चुकी है। केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे के द्वारा इसकी अनुमति कराई गई है। अब बहुत जल्द इस पर भी काम शुरु हो सकेगा।
रूपेश उपाध्याय, एसडीएम शिवपुरी
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।