पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में निवासरत एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। इस महिला की हालात विगड़ती देख परिजनों उक्त महिला को लेकर पिछोर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां महिला की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गीता पत्नि रतिराम लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी रामपुरा थाना पिछोर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जहां महिला की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।