पुराने मामले में राजीनामा का दबाब बनाने आए, युवती के सिर में मार दी कुल्हाड़ी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम शंकर पुर में पुराने मामले में राजीनामा का दबाब बनाए आरोपीयों ने राजीनामा नहीं करने पर एक युवती के सिर में हत्या के उद्देश्य से कुल्हाड़ी मार दी। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बात की शिकायत युवती ने बामौरकलां थाने पहुंचकर दी। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित बलवा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादीया बृजेश पुत्री नाथूराम यादव उम्र 18 वर्ष के भाई का बीते 5 तारीक को आरोपी शंकर यादव से विबाद हो गया था। जिसके चलते युवती के भाई ने शंकर और उसके साथियों पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। उक्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। तभी बीते रोज शंकर अपने आठ साथियों के साथ नाथूराम के घर आ धमके और राजीनामा के लिए दबाव बनाने लगे। 

जब नाथूराम और उसके घर वालों ने राजीनामा से इंकार किया तो आरोपी अपना होश खो बैठे और लाठी कुल्हाड़ीयों से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में 18 वर्षीय युवती बृजेश के सिर में कुल्हाड़ी से चोट लग गई। इस बात की शिकायत युवती बृजेश ने बामौरकला थाने में की। 

जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी शंकर यादव, हरिराम यादव, जयपाल यादव , प्रहलाद यादव,इन्द्रपाल यादव ,सुरेन्द्र यादव , कल्लो बाई ,कृष्णा बाई के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित बलवा की धारा 308, 452,323, 294, 506, 342, 147,148,149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए गए हैै। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!