करमई के जंगल में डाकू अरविंद की मूंमेंट, पुलिस छान रही है जंगल

Updesh Awasthee
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र में पुलिस को अब करमई के जंगलों में 40 हजारी डकैत अरविंद रावत की मूमेंट मिल रही है। जिसपर पुलिस करमई के जंगल में उक्त डकैत को तलाशने में जुट गई है। पुलिस अधीकारी इस गेंग में चार सदस्यों के होने की बात कह रही है। वही सूत्र इस गेंग में एक महिला सदस्य होने का दबा कर रहे है। 

पुलिस के अफसरों का कहना है कि गैंग में चार के आसपास सदस्य हैं और ये गैंग अब यहां से निकल कर भागने की फिराक में हैं। इधर पुलिस ने करिहारा गोपालपुर में भी सघन सर्चिंग लगा रखी है। यहां भी दो थानों का पुलिस बल चेकिंग में लगा हुआ है।

हालांकि इस गैंग से पुलिस का अब तक आमना- सामना नहीं हो पाया है लेकिन ग्रामीणों के द्वारा मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस भी अपनी सर्चिंग लोकेशन बदल रही है। पुलिस की लगातार चल रही सर्चिंग की वजह से गैंग भी बीते 5 से दिनों से छुप कर बैठा था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!