शिवपुरी। पुलिस थाना कोलारस में एक युवक के साथ जा रहे उसके चचेरे भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना अज्ञात ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुई जिसने इन बाईक सवारों को टक्कर मार दी जिससे युवक के चचेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना कोलारस में फरियादी रामकृष्ण पुत्र जुगता केवट उम्र 40 वर्ष निवासी रिजौदा ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई व कल्ला परिहार के साथ घर की ओर जा रहा था
इसी बीच पचावली टोल टैक्स पेट्रोल पंप के निकट पीछे से एक आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। इस सडक़ दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से जहां मौके पर ही फरियादी के चचेरे भाई की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर साथी कल्ला परिहार भी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भिजवाया गया।
घटना के बाद जहां ट्रक चालक मौके से भाग गया तो वहीं दूसरी ओर फरियादी ने इस मामले में अपने चचेरे भाई की सडक़ दुर्घटना में मौत को लेकर अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279,337, 304ए के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया, पुलिस ने विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।