पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के पुलिस थाना भौंती क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग युवती की ट्रेक्टर से गिरकर उसके पहिये के नीचे आ जाने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार फरियादी रामनिवास पुत्र प्राण सिंह लोधी उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम भयावन ने बताया कि उसके भाई महेश लोधी व उसकी पुत्री पूनम उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम भयावन गांव के ही रहने वाले अरविन्द लोधी के ट्रेक्टर पर बैठी किशोरी आ गई पहिए के नीचे, दर्दनाक मौत पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।
चुकीं ट्रेक्टर पर बैठी किशोरी आ गई पहिए के नीचे, दर्दनाक मौतभूसे से पूरी तरह भरा हुआ था और उस पर आगे ट्रेक्टर चालक की सीट के समीप युवती पूनम व रमेश भी बैठ गए, कुछ दूरी पर वह चले ही थे। अचानक ट्रेक्टर पर भारी वजन होने के कारण बैठे हुए लोगों का संतुलन गड़बड़ाया और इसी बीच चालक की सीट के समीप बैठी युवती पूनम अचानक गिर गई और तभी ट्रेक्टर का पहिया उस पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद फरियादी रामनिवास ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक अरविन्द लोधी के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।