कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बगोरिया में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने जब उक्त छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पीड़िता निवासी बगोरिया अपने घर पर अकेली थी। पूरा परिवार खेत पर काम करने गया हुआ था। तभी गांव का ही आरोपी धनीराम पुत्र कलुआ प्रजापति आ गया और युवती के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा।
जब युवती चिल्लाई और विरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत युवती ने अपने परिजनों से की। परिजन युवती को लेकर इंदार थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,457,323,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।