करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के हाईवे पर एक ठाबा संचालक को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त ठावा संचालक ठावे पर शराब को बेच रहा था। पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि करैरा की और रोड़ पर एक ठाबे पर अवैध शराब की बिक्री की जाती है। जिस पर अमोला थाने की पुलिस मय दल के मौके पर पहुंची। और ठाबे की तलाशी ली तो मुन्ना ठाबा पर आरोपी हैदर पुत्र मुन्ना खांन निवासी करैरा को दबौच लिया।
पुलिस ने इस ठाबे से 7 पेटी शराब भी जप्त की है। जिसकी कीमत 17 हजार रूपए बताई जा रही है। इस आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस कोर्ट में पेश कर रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।