करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में अपने मामा के यहां रिस्तेदारी में आया एक मासूम की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। इस मासूम की लाश को परिजनो ने तालाब से निकाला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र होतम सिंह कुशवाह उम्र 7 वर्ष निवासी कटेंगरा थाना नरवर अपनी मां पिस्ता कुशवाह के साथ अपने मामा के गांव बनगवां में आया हुआ था। बीते रोज दीपक अपने मामा के साथ गांव के पास स्थिति तालाब पर नहाने गया हुआ था। तभी अचानक दीपक तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।