पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम नोएडा चक में पुरानी रंजिश को लेकर दो जाति के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट एवं लाठी लुहांगी से हमला बोल दिया। जिससे दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने फरियादियों की रिपोर्ट पर से प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अभी 2 दिन पूर्व हुए झगड़े में आज शाम 5 बजे धाकड़ समुदाय एवं ठाकुरों के बीच न्यायालय प्रांगण में जमकर लाठी, लुहांगी चल गई। जब फरियादियों को कोर्ट परिसर ले जा रहा है जा रहा था तभी सामने से आर रहे ठाकुर ने धाकड़ों के ऊपर हमला कर दिया और उनके माहिती लोगों सहित फरियादियों को भी जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गए। जिसकी शिकायत फिर से एक बार पोहरी थाने में दर्ज की गई एवं मारपीट सहित रास्ता रोकने की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
फरियादी विनोद पुत्र कैलाश धाकड़ ने आरोपी दीपेंद्र, रामू और धर्मेंद्र सिंह राजावत के खिलाफ शिकायत की जिस पर भादवि की धारा 323, 294, 506 , 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वही दूसरी ओर विनोद पुत्र कैलाश और मनोज, ओमी पर धारा 34, 506, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।