युवती सहित चार महिलाओं ने गटका जहर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी की महाराणा प्रताप कॉलोनी और फक्कड़ कॉलोनी सहित जिले के सिरसौद और पिछोर थाना क्षेत्र में एक युवती और तीन महिलाओं ने जहर का सेवन कर लिया। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खाया। जबकि उक्त तीन महिलाओं ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है यह ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे प्रीति पुत्री स्व. संतोष शर्मा निवासी महाराणा प्रताप  कॉलोनी को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परिजनों ने युवती के जहर के सेवन करने की बात को छुपाया, लेकिन जब उसे  ठीक ढंग से इलाज नहीं मिला तो युवती के परिजनों के साथ आए अन्य लोगों ने सारी घटना पुलिस को बता दी। 

तब जाकर ज्ञात हुआ कि युवती ने जहर खाया है और इसके बाद उसे ठीक इलाज मिल सका। युवती ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी मां ने कल उसे फटकार लगा दी जिससे वह काफी व्यथित थी और इसी के चलते उसने जहर खा लिया। वहीं फक्कड़ कॉलोनी में रहने वाली गीता पत्नि महेश जाटव उम्र 19 वर्ष के साथ-साथ सिरसौद थाने के ग्राम गहलोनी की रहने वाली फूलवती पत्नि कल्याण आदिवासी उम्र 26 वर्ष और पिछोर के ग्राम देवरी की कपूरी पत्नि गणपत ने भी जहर का सेवन कर लिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इन सभी मामलों में ज्ञात नहीं हो सका है कि उक्त महिलाओं ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!