कॉलेज चुनाव में ABVP का कब्जा: गर्ल्स कॉलेज में की रजनी परिहार और सांईस कॉलेज में अनुप्रिया तोमर बनी अध्यक्ष

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज की सबसे बड़ी खबर जिसका पूरे शहर को बेशवरी से इंतजार है वह है कॉलेज चुनाव। इन कॉलेज चुनाब के अभी-अभी नतीजे घोषित हो गए है। शहर के दोनो कॉलेजों में एवीबीपी ने बाजी मारी है। दोनों जगह एवीबीपी की छात्राओं ने अपना कब्जा जमा लिया है। हांलाकि यह चुनाव प्रारंभ में तनाव पूर्ण रहा बाद में पुलिस ने इस मामले को कंट्रोल में ले लिया। हांलाकि गर्ल्स कॉलेज प्रबंधन पर चुनाव मेेनेज करने आरोप लगते रहे। बाद में दोनों सीटों पर एवीबीपी ने अपना वर्चस्व लहरा लिया है। 

आज सुबह से ही शहर में छात्र संघ चुनाब को लेकर घमाशान मचा हुआ था। जिसमे एवीबीपी, एनएसयूआई, शिवसेना और भीमसेना अपनी-अपनी दाबेदारी दिखा रही थी। जिसके चलते शहर के साईंस कॉलेज में छात्रों के बीच झडप की भी खबर आई। जिस पर पुलिस को भीड़ को खदेडने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। गर्ल्स कॉलेज में एवीबीपी की रजनी परिहार ने पूजा ओझा को हराकर अपना कब्जा जमा लिया। बताया गया है कि गर्ल्स कॉलेज में छात्रा पूजा धाकड़ ने रजनी परिहार खुलकर समर्थन किया और विजयी प्रत्यासी घोषित हुई। 

वही सांईंस कॉलेज में एवीबीपी की छात्रा अनुप्रिया तोमर ने स्वेता जैन को हराकर सीट पर कब्जा किया है। हांलाकि कॉलेज प्रबंधन पर दोनों ही जगह चुनाब में मिली भगत के आरोप लगते रहे। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!