लुकवासा। जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत में गई बिजली की लाईन के 9 खंबों के तार पार कर दिए। इस बात की शिकायत पीडित किसान ने लुकवासा चौकी में की। जहां पुलिस ने किसान की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार वृखभान पुत्र हरनाथ सिंह रघुवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी लुकवासा के खेत पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर के लिए वृखभान ने 9 खंबों पर बिजली की पर्सनल लाईन डाल रखी थी।
तभी चोरों ने तार को निशाना बनाकर 9 खंबों के तार चोरी कर ले गए। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।