करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा पुलिस ने 80 लीटर अबैध शराब के साथ युबक को दबोचा तलासी में आरोपी ब से एक 315 बोर का कट्टा व 4 जिंदा राउंड जप्त किये। पुलिस ने उक्त आरोपी पर आबकारी सहित आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है
दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि सोमबार की अपराह्न मुखबिर की सूचना पर बैसोरा रोड के पास आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू यादव पुत्र कन्हैया लाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम खिरिया जागीर से 8 हजार कीमत की देशी कच्ची 80 लीटर अबैध शराब एवं एक 315 बोर का कट्टा व 4 जिंदा राउण्ड पकड़े और अबैध शराब को ले जाने में प्रयोग की गई एक बिना नम्बर की अपाचे बाइक भी जप्त की आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट का मामला कायम किया गया
बताया जाता है कि आरोपी शातिर अपराधी है जिस पर पूर्व में एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले पिछोर, दतिया, ओरछा, बबीना एवं दिनारा थाने में दर्ज है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।