WHATSAPP ग्रुप पर ट्रिपल X VIDEO डालनेे पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनोद राठौर पर मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में बीते रोज एक वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के मामले में कोतवाली में आरोपी भाजपा नेता पर मामला दर्ज हो गया है। यह मामला शहर के प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार ने दर्ज कराया है। विदित हो कि बीते रोज शहर के एक दैनिक समाचार पत्र के वाट्सएप ग्रुप में भाजपा नेता विनोद राठौर ने एक वीडियो अपलोड कर दिया था। इस वीडियो के अपलोड़ होते ही इस पर ग्रुप में ही लोगों ने प्रतिक्रिया देना शुरू किया। इस मामले को लेकर शहर की मीडिया भी सक्रिय हुई और मामले को लेकर समाचार भी प्रकाशित किए। टीआई संजय मिश्रा ने कहा कि शिकायत कर्ता सामने आने पर कार्यवाही की जाएगी। 

जिस पर शहर के सांध्य समाचार पत्र के पत्रकार रोहित मिश्रा पुत्र हरीकृष्ण मिश्रा उम्र 30 वर्ष कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने आरोपी विनोद राठौर के खिलाफ धारा 292, आईटी एक्ट की धारा 67 ए क के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

यहां बता दे विनोद राठौर भाजपा में पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं और यह सीएम शिवराज सिंह की पत्नि साधना सिंह के खास बताए जाते है। इसके साथ ही यह पीडीएस में लीड के संचालक रहे हैं। हांलाकि इस मामले में भाजपा ने अभी तक इन पर कोई कार्यवाही नहीं की है। 

इनका कहना है-
अभी मेने तो वह वीडियो देखा नहीं है फिर भी मे देख लेता हूं। चूंकि विनोद राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य है तो जिला कमेटी इसमें कोई निर्णय नहीं ले सकती। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी समिति ही कोई कार्यवाही करेंगी। 
सुशील रघुवंशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!