शिवपुरी। एक वीडियो तेजी वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोलारस से कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव को भरे मंच पर अपमानित कर रहे हैं। महाराज ने विधायक को भरे मंच से भगा दिया। अवसर की ताक में बैठे लोग सामंतवाद को पानी पी पीकर कोस रहे हैं। यह वीडियो शिवपुरीसमाचार.कॉम के पास भी भेजा गया। उम्मीद की गई थी कि हम भी सोशल मीडिया के बहकावे में आकर वही सबकुछ लाइव कर देंगे जो चलाया जा रहा है परंतु ऐसा नहीं हुआ। शिवपुरीसमाचार.कॉम ने इस वीडियो का सच तलाश लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों पर भी चलाया जा रहा है। दिखाई दे रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी ही पार्टी के विधायक रामसिंह यादव का हाथ पकडकर मंच से उतार रहे हैं। विधायक बार बार निवेदन कर रहे हैं कि वो मंच पर ही रहेंगे परंतु सिंधिया उन्हे मंच पर आने ही नहीं दे रहे।
.
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) September 7, 2017. शिवपुरीसमाचार.कॉम ने जब इस बारे में जानकारी जुटाई तो पहले चरण में ही एक षडयंत्र की पोल खुल गई। दरअसल यह वीडियो कोलारस में ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह का है। इस कार्यक्रम में विधायक रामसिंह भी आमंत्रित थे परंतु वो बीमार हो गए। उनके पैर में इंफेक्शन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हे कुर्सी पर बैठने के लिए मना किया है लेकिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया थे अत: रामसिह यादव डॉक्टर के मना करने के बाद भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जब सिंधिया को इसका पता चला तो उन्होंने अपने विधायक को आराम करने की सलाह दी और अधिकारपूर्वक मंच पर आने से रोका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।