शिवपुरी में बदमाश बेखौफ, घर के दरवाजे पर लड़की का डर्टी टच CCTV में कैद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी शहर में पुलिस की प्रतिष्ठा लगातार गिरती जा रही है। कल फिजिकल थाने में आए एक दलित युवक के साथ बेवजह मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था आज एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें एक युवक घर के दरवाजे पर युवती के साथ डर्टी टच करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि क्या अब छोटे मोटे बदमाशों में भी पुलिस का खौफ नहीं रहा। लोग खुलेआम शिवपुरी की बेटियों के साथ गंदी हरकतें कर रहे हैं। 

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बालिका एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बेटी है और वारदात उसके दरवाजे पर हुई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। लड़की पढ़ाई करके लौट रही है। उसके पीठ पर स्कूल बैग टंगा हुआ है। वो अपने दरवाजे पर साइकिल पार्क कर रही थी तभी बदमाशों ने उसे आवाज देकर रोका। खुद को पेंटर बताते हुए पूछा कि घर में पुताई करानी है क्या। बच्ची ने मना कर दिया फिर भी बदमाश उसके पास आ गया और पता पूछने लगा। इसी दौरान उसने लड़की को डर्टी टच किया। घबराई लड़की सीधे अपने घर में भाग गई। 

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वारदात 
इस घटना के बाद घबराई लडक़ी अपने परिजन को पूरी घटना नहीं बता सकी। डर से सहमी बच्ची की हालत देखकर परिजन ने जब अपने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी घटना सामने आ गई। परिजन ने तत्काल कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया है परंतु समाचार लिखे जाने तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। इस मामले को बीते रोज शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने प्रमुखता से मासूम को कर रहा था डर्टी टच नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!