शिवपुरी। जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को बाईक सवार चालक ने टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी जीतू कुमार पुत्र बलराम जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी कमलागंज पुल के पास शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर से निकलकर कहीं जा रहा था कि तभी उसे पोलो ग्राउण्ड के समीप जैन होटल चाय दुकान के सामने बाईक क्रं.एमपी 33 एमजे 5603 के सवार चालक ने जीतू को टक्कर मार दी।
जिससे वह चोटिल हो गया और मौके से बाईक चालक दुर्घटना को अंजाम देकर भाग गया। बाद में फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।