करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र के छितरी कस्बे में एक महिला के साथ रात्रि के समय पडौसी ने गंदी हरकत कर दी। महिला चिल्लाई तो महिला का पति आ गया। महिला के पति को आता देख आरोपी मौके से भाग गया। इस बात की शिकायत महिला ने पुलिस थाना सीहोर में की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सीहोर में फरियादी महिला रामसखी पत्नि रामअवतार सिंह(परिवर्तित नाम)उम्र 35 वर्ष निवासी सीहोर ने बताया कि वह रात्रि के समय अपने घर में पति के साथ सो रही थी। रात्रि में जब उठकर अपनी भेंस को घास डालने गई तभी पडौस में रहने बाला आरोपी अटल बैस आ गया और महिला को दबौच कर उसके साथ अशलील हरकत करने लगा और दबाब बनाने का प्रयास किया।
लेकिन महिला का विरोध वह सह नहीं पाया और महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। बाद में महिला ने पति के आने पर पूरी बात उसे बताई और पति-पत्नि रात को ही 12 बजे पुलिस थाना सीहोर पहुंचे जहां आरोपी अटल बैस के विरूद्ध धारा 354 अ के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।