शिवपुरी। पुलिस थाना सुभाषपुरा के निकट एक आयशर वाहन ने राहगीर को टक्कर मारकर घायल कर दिया और दुर्घटना के बाद आयशर चालक मौके से भाग गया। बाद में पीडि़त पुलिस थाना सुभाषपुरा पहुंचा और इस मामले की शिकायत पुलिस थना पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। थाना सुभाषपुरा में फरियादी भूरा पुत्र रामदास जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी फिजीकल पानी की टंकी के पास शिवपुरी ने बताया कि वह रात्रि के समय अपने घर की ओर जा रहा था।
इसी बीच उसे गाराघाट रेस्ट हाउस के समीप अनियंत्रित रूप से वाहन चला रहे आयशर क्रं.एमपी 09 जीएफ 3896 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी ओर रात के समय अंधेरा होने के कारण वह मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
वहीं दुर्घटना में घायल भूरा प्राथमिक उपचार के बाद थाना सुभाषपुरा पहुंचा और आरोपी आयशर चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।