पिछोर। जिले पुलिस थाना भौंती क्षेत्र में एक युवक फरियादी के मकान में चोरी की नीयत से घुसा जब वह कुछ चुरा रहा था कि तभी घर मालिक आ गया औ उसकी पहचान होने पर आरोपी वहां से भाग गया। बाद में फरियादी पुलिस थाना भौंती पहुंचा और आरोपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई।
थाना भौंती में फरियादी श्रीराम लोधी पुत्र ओमकार लाल लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी पिपारा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बीते रोज रात्रि के समय अपने घर में अचानक पानी पीने के लिए उठा, तभी देखा कि घर में कोई चोर चोरी करने का प्रयास कर रहा था जब बिजली जलाई तो देखा कि उक्त चोर पहचान का है इस पर चोर मौके से बिना चोरी किए घर से भाग गया।
अलसुबह होने पर फरियादी श्रीराम लोधी पुलिस थाना भौंती पहुंचा और पहचाने गए चोर को लेकर अपने घर में चोरी की नीयत से घुसने पर उसके विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त चोर आरोपी अशोक पुत्र नंदलाल लोधी निवासी ग्राम पिपारा के विरूद्ध धारा 457 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।