शिवपुरी। थाना फिजीकल क्षेत्र में एक युवक ने बिजली के तार को गले में लपेटकर फांसी लगा ली और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना फिजीकल को सूचना मिली कि एक युवक नरेन्द्र पुत्र गोविन्द शाक्य उम्र 21 वर्ष निवासी नट का नीम के पास घोसीपुरा ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते लोहे के तार को गले में लपेट कर फांसी लगा ली। घटना मृतक नरेन्द्र के घर के समीप की है जहां उसने नीम के पेड़ पर तार डालकर फांसी लगाई।
बाद में जब परिजनों को सूचना मिली तो वह हतप्रभ रह गए। फरियादी बहादुर पुत्र हरीशंकर चंदौलिया उम्र 39 वर्ष की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।