माता के मंदिर से लौट रहे ट्रेक्टर ने पुलिस के सरकारी वाहन को मारी टक्कर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा अनुविभाग के पुलिस थाना सीहोर में एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने रात के समय रोड़ से गुजर रहे पुलिस आरक्षक के शासकीय वाहन में टक्कर मार दी। जिससे शासकीय वाहन छतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं आरक्षक इस दुर्घटना में बार-बाल बच गया अन्यथा किसी जनहानि की संभावना प्रबल थी। मामले को लेकर आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

थाना सीहोर में आरक्षक जशवंत परिहार द्वारा की गई शिकायत में बताया कि वह रात्रि के समय सिंध नदी पुल के पास बेहगंवा में शासकीय वाहन में बैठकर ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच अचानक रात लगभग 9 माता के मंदिर से लौट रहे श्रृद्धालुओं से भरे एक ट्रेक्टर ने पुलिस के शासकीय वाहन में टक्कर मार दी। जिससे शासकीय वाहन छतिग्रस्त हो गया है। 

वहीं दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेक्टर चालक मौके से भाग गया। ट्रेक्टर के रंग की पहचान के आधार पर आरक्षक ने दुर्घटना करने वाले आरोपी टे्रक्टर चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!