डाक विभाग ने पटेल नगर पार्क में मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत देशभर में मनाए जाने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शिवपुरी डाक विभाग द्वारा शहर के मध्य स्थित पटेल नगर पार्क में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और सभी को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाये रखने का संदेश देकर संकल्प लिया। इस अवसर पर पार्क संरक्षक अशोक अग्रवाल द्वारा डाक विभाग के इन प्रयासों की सराहना की एवं अन्य संगठनों तथा विभागों को इससे प्रेरित होने और स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील की।

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत डाक विभाग शिवपुरी के सहायक अधीक्षक व्ही पी राठौर, पी सी राठौर, ए बी एस कुशवाह, ए एन के शर्मा, के के मिश्रा, ए यू फाल्के, दुर्गेश रघुवंशी, एबी एस राजपूत, शिवकुमार रघुवंशी, सिद्धार्थ दुबे, वंदना शर्मा सहित डाकघर का समस्त स्टाफ प्रात: पटेल नगर पार्क पहुंचा जहां उन्होंने शिवपुरी नगर के सबसे सुन्दर पार्क पटेल नगर पार्क की सौन्दर्यता को बनाए रखने हेतु पार्क संरक्षक एवं वार्डवासियों का आभार माना। 

डाक विभाग शिवपुरी के सभी अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वछच्ता पखवाड़े में अपनी अहम भूमिका निभाने हेतु सर्वप्रथम सभी ने पार्क की साफ सफाई की इसके उपरान्त संकल्प लेकर पौधरोपण किया तथा पार्क सहित अपने घरों, आसपास एवं नगर को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ भी ली तथा इस हेतु लोगों को भी जागरूक करने हेतु आश्वस्त किया। इस मौके पर पटेलनगर वासियों ने डाक विभाग शिवपुरी के इस कार्य की सराहना की।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!