सहाब! सहायक सचिव ने खाते से निकाल लिए शौचालय के रूपए

NEWS ROOM
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना के अहारवानपुर पंचायत के रोजगार सहायक के द्वारा पंचायत के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके चलते एक विधवा महिला ने रोजगार सहायक पर खाते से रूपए निकालने का आरोप लगाया है। रोजगार सहायक के द्वारा अहार वानपुर के ही ग्रामीण वेबा रामकली लोधी उम्र 63 और उसके पुत्र पहलवान लोधी उम्र 29 के खाते से विधवा पेंशन, शौचालय और मजदूरी के लगभग 55 हजार की राशि निकाल ली गई।

रामकली के पुत्र वरजोरसिंह लोधी ने बताया कि रोजगार सहायक के द्वारा उसकी माता के खाते और उसके भाई जिसका खाते में से राशि निकालकर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई और उक्त खाते से राशि निकालकर खाते को भी बंद कर दिया गया। 

इस सारे प्रकरण में मुख्य बात ये है कि दोनों खातों में शौचालयों की राशि डाली गई और खाते से निकाल ली गई मगर मौके पर किसी भी शौचालय का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। रुपए निकाल लिए जाने की बात जब सामने आई तब हितग्राही बैंक में अपना बैलेंस पूछने के लिए गया। इस सारे प्रकरण के संबंध में बरजोरसिंह लोधी के द्वारा 181 से लेकर जन सुनबाई में तक शिकायत की गई, जिसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद बरजोर ने कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!