जिले भर में उत्साह के साथ निकला आरएसएस का पथ संचलन

शिवपुरी। तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बाद भी देश आज भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। हिन्दू समाज को तोडऩे के लिए कई तरह के षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। इन चुनौतियों को संघ के स्वयंसेवक होने के नाते गहराई से समझने की आवश्यकता है। उक्त बौद्धिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजय दशमी पर्व के अवसर पर निकलने वाले पथ संचलन के लिए एकत्रित हुए तात्याटोपे मैदान में संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र मिश्रा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों को स्वीकार्य करते हुए परम पूज्य डॉ. हेडगेवार ने संघ की स्थापना कर हिन्दू समाज में जागृति फैलाने का कार्य किया। 

आज संघ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सर्वश्रेष्ठ सबसे बड़ा संघठन बनके हम सबके सामने खड़ा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज के अभिन्न अंग आदिवासी वनवासियों को समाज से अलग करने का षड्यंत्र चल रहा है। 

जबकि आदिवासी वनवासी बन्धु के इतिहास को खगाल कर देखने पर पता चलता है कि जिस समाज को आज हम अछूत समझते हैं वहीं असली सूरवीर है। क्योंकि इन्होंने ही मुगल शासन में अपने स्वाभिमान को बनाए रखते हुए धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं किया। धर्म परिवर्तन न करने पर मुगलों ने मेला ढोने का कार्य दिया। 

आज हमें ऐसे आदिवासी वनवासी बन्धुओं का ऋण चुकाने के लिए अपने गले से लगाना होगा। वौद्धिक के पूर्व परम पूज्य डॉ. हेडगेवार एवं श्री गुरूजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात शस्त्र पूजन किया। मंच पर विभाग कार्यवाह राजेश भार्गव भी मौजूद थे। शहर में इस वर्ष दो स्थानों से पथ संचलन निकाला गया। 

दो पथ संचलन हेतु शिवपुरी नगर को ए बी रोड के दोनों ओर दो भागों में बांटा गया है। ए बी रोड़ के एक भाग का पथ संचलन तात्या टोपे परिसर से आरंभ होकर नवाब साहब, रोड चंद्रा कॉलोनी, हाथी खाना, अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, गांधी चौक, धर्मशाला रोड, न्यू ब्लॉक चौराहा आर्य समाज रोड, अनाज मंडी, हंस बिल्डिंग, उन्नति प्रेस होता हुआ सदर बाजार कन्या विद्यालय परिसर में समापन हुआ। 

इसी प्रकार एबी रोड के दूसरे भाग का पथ संचलन फिजीकल मैदान से आरंभ होकर संजय कॉलोनी, सईस पुरा, मीट मार्केट, एबी रोड, माधव चौक चौराहा, गुरुद्वारा चौक, नीलगर चौराहा, बड़ा बाजार, इमामबाड़ा होता हुआ भैरव बाबा मंदिर पुरानी शिवपुरी पर समापन हुआ। तात्या टोपे परिसर एवं फिजिकल मैदान में पथ संचलन से पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन किया। बौद्धिक कार्यक्रम तथा प्रार्थना के उपरांत पथ संचलन आरंभ हुआ। 

करैरा में भी निकला पथ संचलन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की करैरा इकाई द्वारा विजय दसवीं (दशहरा)के पावन पर्व पर सैकड़ो स्वयं सेवकों ने  भव्य पथ संचलन निकाला कार्यक्रम में जिला संघ चालक गोपालदत्त त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयं सेवक को अपने जीवन मे हर कार्य करते वक्त राष्ट्रीय का हित सर्वोपरि रखते हुए करना चाहिए। 

पथ संचलन का सम्पूर्ण कार्य तहसील कार्यवाह युगल किशोर शर्मा ने मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। यह संचलन प्राय: 9 बजे विश्राम गृह करैरा से प्राम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों बीज भंडार रोड, कच्ची गली, शिवपुरी-झाँसी रोड, ब्लॉक रोड, मंगल पांडे चौराहा, हरदौल मंदिर से होता हुआ कृषि उपज मंडी में समापन हुआ। 
 
देश व प्रदेश की राजनीति में संघ के बढ़ते प्रभाव के कारण दशहरे पर निकले संघ के पथ संचलन में जहाँ कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया तो वही बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी कदमताल मिलाते नजर आए। 

जिसमे कोलारस के पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत सहित कई नेता औऱ उनके सहयोगी संचलन में दौड़ते हुए नजर आए तो वही कुछ कोंग्रेसी भी वेश बदलकर संघ की गणवेश पहने संचलन में चलते हुए दिखाई दिए। नगर में निकले संचलन की जानकारी सम्भवत: प्रशासन को पहले से थी जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि संचलन जिन जिन मार्गों से गुजरा  उन मार्गों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

पोहरी में निकला पथसंचलन जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षो की स्वागत 
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर हर वर्ष की भांति इस बार भी आरएसएस का विशाल पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी आरएसएस की ओर से दशहरे के अवसर पर विशाल पथसंचलन निकाला, जिसमें हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों के भाग लेने की आशा है। 

जानकारी के अनुसार पोहरी में भी स्थानीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय आदर्श विद्यालय परिषर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन सायं काल 3 बजे से प्रारंभ हुआ जो कि मुख्य मार्ग किला रोड से होते हुये अड्डा वाले हनुमान मंदिर, इच्छापूर्ण गणेश मंदिर, मुरली मंदिर, होते हुए कटरा मोहल्ला, खादी भण्डार, ब्लॉक कालोनी मुख्य चौराहे से होते हुए आदर्श विद्यालय परिसर में पहुंचा। पथ संचलन के दौरान कई स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन का स्वागत स्थानीय लोगों पुष्प वर्षा कर किया।

बैराड़ नगर में शस्त्र पूजन कर निकाला पथ संचलन
बैराड़ नगर परिषद क्षेत्र में आज आरएसएस द्वारा शस्त्र पूजन कर पथ संचलन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा बढ़ चढक़र हिस्सा लिया गया. सर्वप्रथम पोहरी से आए खंड संचालक बृजेंद्र त्रिवेदी के द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित एवं संगठन की शक्तियां और महत्व समझाते हुए उद्बोधन दिया गया फिर बैराड के खंड कार्यवाहक नागेंद्र शर्मा, तहसील प्रचारक राजेश पचौरी के निर्देशन में बैंड बाजो के साथ पथ संचलन किया गया। 

पथ संचलन के समय राम जानकी मंदिर पर पार्षद नीरज गुप्ता, विनोद बाथम, पवन गुप्ता, मनीष गुप्ता, अवधेशसिंह तोमर आदि के द्वारा द्वारा पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया।