डांडिया नाईट्स ने मनाया दुर्गा महोत्सव, जमकर खेला गरबा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नवदुर्गा महोत्सव के तहत भारतीय संस्कृति के परम्परागत नृत्य गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप द्वारा किया गया। डांडिया नाईट्स के आयोजन में नवदुर्गा महोत्सव के अन्तर्गत गरबा डांडिया का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन का ग्रुप के सभी सदस्यों एवं आगंतुकों द्वारा जमकर लुत्फ उठाया। गरबा डांडिया महोत्सव के पारंपरिक लिबास में जमकर डांडिया खनके। गरबे और डांडिया के साथ डांस, हंसी ठिठौली और मस्ती भी जारी रही। घूमर और पारंपरिक गरबा गीतों के साथ फिल्मी गीतों पर थिरकते कदमों को गरबा करते देखा गया।

प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में सुरेश कुमार बंसल, हरिओम अग्रवाल, शिखा बंसल एवं अनीता अग्रवाल  मौजूद थीं। गरबा डांडिया उत्सव के आयोजन डीजे की धुन पर जमकर थिरकते हुए रास गरबा का लुत्फ उठाया गया। सभी वर्गों द्वारा अलग-अलग राउंड में डीजे की धुन पर रास गरबा की पारंपरिक नृत्य शैली की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन रंजीता दीदी ने किया। विजेता सभी प्रतिभागियों को ग्रुप की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। 

फ्री स्टाइल में खिले दोस्ती के रंग
गरबा डांडिया महोत्सव में पारंपरिक तालियों की परफार्मेंस के बाद फ्री स्टाइल में प्रतिभागियों ने अपने-अपने रुप में जमकर डांडिया किया। घेरे के फार्मेशन में गरबे के बाद फ्री स्टाइल में दोस्ती के रंग खिलते नजर आए। महिला पुरूषों के साथ छोटे छोटे बच्चों ने भी राधा कृष्ण के साथ विभिन्न रूप धारण कर डांडिया किया।

ग्रुप के इन सदस्यों की रही उपस्थिति
गरबा डांडिया महोत्सव के लिए घरों से सज-धजकर आए सदस्यों की पारंपरिक पोशाकें सभी को अभिभूत कर रहीं थीं। गुजराती, राजस्थानी के साथ अन्य प्रांतों की पोशाकों में डांडिया की खनक पर थिकरते लोगों ने सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में गु्रप की सदस्या नीतू गोयल, संध्या अग्रवाल, किरण उप्पल, वर्षा जैन, प्रवीणा बिन्दल, रूबी गुप्ता, ललिता गोयल, श्वेता, सुनीता, अंजली, अंशू गोयल, अन्नू खेमरिया, कंचन शर्मा, अनीता जैन, नीरू खण्डेलवाल, मोनिका सिंघल, निधी, शोभा, शिल्पा माटा, रितु गोयल, आशना हरियाणवी के साथ अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!