बदरवास। जिले के बदरवास में सरकारी कॉलेज की मांग बिगत के वर्षों से चल रही है, मुख्यमंत्री स्वयं घोषणा कर चके है लेकिन अभी तक यहां कॉलेज के स्थापना नहीं हो सकी है। शुक्रवार को बदरवास आये प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभानसिंह पवैया को कॉलेज की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।गौरतलब है कि बदरवास में कॉलेज की मांग की वर्षों से की जा रही है और कसर साल पहले जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बदरवास में कॉलेज की घोषणा कर चुके हैं।
कॉलेज संघर्ष समिति इस मामले को लगातार उठाती चली आ रही है और इस संबंध में सीएम से भी मिलकर मांग रख चुके हैं। उच्च शिक्षा मंत्री, प्रभारी मंत्री से भी अनेकों बार कॉलेज की मांग की जा चुकी है। बदरवास से प्रतिवर्ष हजारों विद्यार्थी कक्षा 12 उत्तीर्ण करते हैं और कॉलेज के अभाव में अपनी आगे की पढ़ाई को विराम दे देते हैं।
पूर्व विधायक शिवपुरी वीरेंद्र रघुवंशी भी लगातार कॉलेज की मांग में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, जगदीश मंगल, ऊधम धाकड़, लक्ष्मण राजपूत समेत कई लोग उपस्थित थे ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।