लोडिंग वाहन ने बाईक में मारी टक्कर,एक की मौत,शिक्षक घायन

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस कोलारस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पडोरा चौराहे पर लोडिंग वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों घायल हो गए जिनमें से एक की जिला चिकित्सालय लाते समय मौत हो गई जबकि शिक्षक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार भगत और तुलसीराम दोनों अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनाज की ओर जा रहे थे। तभी पड़ोरा पर लोडिंग वाहन ने दोनों की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। 


दोनों घायलों को 100 डायल की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां तुलसीराम की मौत हो गई।, जबकि राजकुमार भगत घायल हैं। बताया जा रहा है कि राजकुमार भगत और मृतक तुसलीराम की पत्नी कोलारस में एक ही स्कूल में पढ़ाते हैं। इस मामले में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!