बडी खबर: दोस्त की बहन से बातचीत का नतीजा, बंधक बनाकर मारपीट: देखे VIDEO

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के बाजाघर के पास आज चार दोस्तों द्वारा एक युवक की बेल्टों लातों से जमकर मारपीट का वीडियों सामने आया है। इस वीडियों को दोस्तों ने ही बनाकर बायरल कर दिया। इस वीडियों के बायरल होते ही कुटा पिटा युवक भी थाने जा पहुंचा और चारों युवकों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट का मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार अमर बंसल पुत्र भोपाल सिंह बंसल निवासी मोहनी सागर कॉलोनी अपने घर पर खड़ा हुआ था। तभी वहा आकाश दीवान और गौरव भीलवाल आए औैर अपने साथ अमर को घूमने की कहकर ले गए। चूंकि अमर के दोनो दोस्त थे तो अमर उनके साथ चला गया। 


दोनों अमर को लेकर बाजाघर के पास पहुंचे। जहां विक्की सेजवार और मुकुल मांझी मिल गए। जहां चारों ने इसे पकडक़र बंधक बना कर पूछने लगे की तू हमारी बहिन से क्यों बात करता है। इस पर युवक ने कुछ भी नहीं बोला तो चारों उसे बाजाघर के पीछे झांडियों में ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। उस मारपीट की चारों आरोपीओं में से एक ने वीडियों बना ली और उस विडियों को शोसल मीडिया पर बायरल कर दिया। वीडियों बायरल होते ही अमर पुलिस के पास पहुंचा जहां पुलिस ने वीडियों देखते ही चारों दोस्तों पर धारा 342,323,294,506 वी और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामले में बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले में आरोपीयों में से एक की बहिन के साथ फरियादी ने कोई वीडियों बनाया था। इस बात को लेकर यह मारपीट की गई है। जो फरियादी मारपीट के दौरान कह रहा है कि उसने कोई एमएमएस नहीं बनाया है। हांलाकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!