घर के बाहर आकर कर रहा था गाली गलौच, मना किया तो कर दी छेड़छाड़

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के झिरी गांव में एक युवक ने एक महिला के साथ उस समय छेड़छाड़ कर दी। जब वह अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी। इस बात की शिकायत महिला ने अपने पति से की। पति अपनी पत्नि को लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार राजवती पत्नि शिवसिंह जाटव उम्र 38 वर्ष निवासी झिरी अपने घर में बर्तन साफ कर रही थी। तभी गांव का ही आरोपी मंगल जाटव आया और गाली गलौच करने लगा। जब महिला ने गालीगलौच करने से मना किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354,294 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!