शिवपुरी का गौरव नमित का पूरे भारत में पहला स्थान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर की विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाले नमित जैन ने यूपीएससी की इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस (आईईएस) परीक्षा में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से उन्होंने न सिर्फ शिवपुरी का नाम रोशन किया बल्कि देशभर में शिवपुरी के होनहार युवाओं में नमित का नाम शामिल हो गया है। सर्वशिक्षा अभियान में उपयंत्री पवन जैन के सुपुत्र नमित बचपन से ही प्रतिभाशाली रहे हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा में कक्षा 10 में स्कूल टॉप किया था तो वहीं मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान पाया था। इसके बाद कोटा की कोचिंग में आईआईटी की तैयारी की और आईआईटी गोवाहाटी इंस्टीट्यूट से बीटेक सिविल की डिग्री प्राप्त की। 

आईआईटी के जवान कैंपस प्लेसमेंट हुआ लेकिन पांच माह की नौकरी को छोडक़र उन्होंने दिल्ली की एक कोचिंग से आईईएस की तैयारी के लिए प्रवेश ले लिया और एक साल की मेहनत में ही ऑल इंडिया फस्र्ट रैंक हासिल की जिसका अनुमान न तो खुद नमित को था बल्कि उसके परिजनों को भी सफलता पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इसके पहले नमित ने गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया 48 रैंक प्राप्त की थी। नमित को भामा रिसर्च सेंटर पावर ग्रेड कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन सहित अनेक संस्थाओं से बुलावा भी आने लगा है। यहां बता दें कि नमित जिले के बदरवास कस्बे से ताल्लुक रखते हैं और उनके दादा सुगनचंद जैन कई साल पहले शिवपुरी आकर बस गए थे। नमित की सफलता से जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!