आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम की मौत, दो झुलसे

NEWS ROOM
0
बदरवास। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे के अटलपुर गांव के पास हाईवे पर बार्ईक से जा रहे एक परिवार पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे इस घटना में एक मासूम की मौत हो गई है। वही महिला सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को उपचार के लिए बदरवास समुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सायल रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार आज शाम रामभरोषी पुत्र रामलाल प्रजापति उम्र 65 वर्ष निवासी अटलपुर अपने रिश्तेदार सुमित्रा पत्नि सुरेश प्रजापति उम्र 40 वर्ष और उसकी ढाई बर्ष की बच्ची राधिका पुत्री सुरेश प्रजापति के साथ अटलपुर से बाईक से म्याना की ओर जा रहे थे। 

तभी रास्ते में बारिश होने लगी। बारिश होने के दौरान बारिश के बचने के लिए बाइक हाईवे किनारे खडी कर पेड़ के नीचे छुप गए। तभी तेज गडगडाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस बिजली की चपेट में तीनो आ गए। बताया गया है उक्त बिजली गिरने की घटना मोबाईल के चलते हुई है। हांलाकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। इस घटना में मासूम राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला सहित एक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!