मोबाईल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा, चोर ने फरियादी को ही पीट दिया

0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक फरियादी ने जब अपने चोरी गए मोबाईल के साथ आरोपी को पकड़ा तो उसने विवाद करते हुए फरियादी के साथ ही मारपीट कर दी और मौके से भाग गया। इस घटनाक्रम को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना कोतवाली में फरियादी रामकिशोर पुत्र हरिशंकर शर्मा उम्र 49 वर्ष निवासी केटीएम कॉलेज के पीछे शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहे थे इसी बीच आर्य समाज रोड़ पर एक युवक मनोज उर्फ रांपी निवासी कमलागंज ने उनका मोबाईल चुराया और लेकर भागने का प्रयास किया, तभी आरोपी को चोरी करते हुए फरियादी रामकिशोर ने पकड़ लिया ।

लेकिन यहां चोरों ने उल्टा फरियादी के साथ ही विवाद किया और उसके साथ मारपीट कर दी बाद में वह वहां से भाग गया। अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर फरियादी रामकिशोर ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी मनोज उर्फ रांपी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 379,294,323 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!