झांकी देखकर लौट रहे युवक को जमकर पीटा, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक अनंत चर्तुदशी की रात्रि को झांकी देखकर अपने घर जा रहा था कि तभी रास्ते में उसे दो आरोपियों ने रोका और विवाद करते हुए गाली-गलौज कर फरियादी के साथ मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी देकर वह वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामाला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। थाना कोतवाली में फरियादी अजय बर्मन पुत्र बाबूलाल बर्मन उम्र उम्र 25 वर्ष निवासी 27 नं.कोठी के पास लालामटी शिवपुरी ने बताया कि वह अनंत चर्तुदशी के रोज अपने मित्रों के साथ झांकियां देखने गया हुआ था जब रात 1 बजे गया तो वह अपने घर लौटने लगा। 

इसी बीच वह घर पहुंचता कि तभी रास्ते में उसे आरोपी नरेन्द्र व राजेन्द्र रावत निवासी लाल माटी मिले जिन्होंने बीच रास्ते में अजय के साथ विवाद किया उसे जातिसूचक गालियां दी और बाद में अजय के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। रात के अंधेरे में युवक के साथ मारपीट कर आरोपी वहां से भाग गए। 

अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर रात 3 बजे फरियादी अजय पुलिस थाना केातवाली पहुंचा और दोनों आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 341,294,323,506,34 व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!