सैनिकोंं को भेजी पोस्ट से राखी, सैनिक अब चंदा इकट्टा कर भेंजेगे तोहफे की राशि

0
शिवपुरी। सामाजिक रचनात्मक व देशप्रेम को समर्पित युवा आगाज आपकी आवाज राष्ट्रीय संगठन द्वारा रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन की राखी सरहद के भाई के लिए नामक अभियान चलाया था। जिसमे शिवपुरी, पिछोर, करैरा, खनियाधाना की बहनों ने सरहद के भाइयों के लिए राखियां दी थी साथ ही दिल्ली, ओरछा, दतिया से स्पीड पोस्ट से राखियां संगठन को  मिली थी। संगठन के पास लगभग दो हजार राखियां प्राप्त हुईं जिसे संगठन ने तिरंगा यात्रा निकालकर ढोल नगाड़ो के साथ श्रीनगर के बी एस एफ पर तैनात सरहद के भाइयों के लिए पिछोर पोस्ट ऑफिस से स्पीड पोस्ट के माध्यम से भैज दी थीं।`

आज संगठन को बी एस एफ श्रीनगर से फोन आया जिसमे राखियां प्राप्त होने की पुष्टी हुई साथ ही बहनों की प्राप्त राखियों के स्नैह से भाइयों को बहुत प्रसन्नता हुई उन्होने हमारे संगठन का पता और बैंक का खाता नम्बर लिया है जिसमे वह बहनों के लिए भाइयों की तरफ से तौहफे के लिए कुछ आर्थिक राशि भेजेंगे और साथ ही धन्यबाद पत्र हमे हमारे दिये पते पर भैजेंगे।

इस फोन की सूचना मिलते ही बहिनें खुशी से झूम उठी और उन्होंने कहा कि उनकी सैनिक भाईयों के प्रति जो आस्था थी वह पूरी हो गई कि उनके भाईयों को उनके द्वारा भेजी गई राखी मिल गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!