शिवपुरी। शहर के मुक्तिधाम के बाहर खडी आरक्षक की एक बाइक में बुधवार की सुबह एक चार फीट लंबा सांप घुस गया। उसे पास से गुजर रही शवयात्रा में शामिल एक युवक ने देखा और अन्य लोगों को जानकारी दे दी।
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सांप को बाहर निकालने का जतन करने लगे। इसी बीच मौके पर मौजूद एक युवक देवेन्द्र शाक्य ने बाइक को स्टार्ट कर रफ्तार बढाई तो सांप झटके के साथ बाहर निकला और हवा में करीब पांच फीट उछलकर जंगल में चला गया। आरक्षक आरिफ खान ने युवक का शुक्रिया अदा किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।