टेसू विसर्जन करने गई मासूम की नदी में डूबने से मौत

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम चौसीजा में स्थित सुआटा नदी में टेसू विसर्जन करने पहुंची बालिकाओं में से एक बालिका की नहाते समय नदी में डूबने से मौत हो गई। जिसे एक घंटे के रेस्क्यू के बाद गांव के युवकों ने पानी से  बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार नवरात्रि के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नन्हीं मुन्नी बच्चियां टेसू का खेल खेलती हैं जो नौ दिनों तक चलता है और नवरात्रि के अंतिम दिन टेसू को विसर्जन करने के लिए वह नदी और तालाबों में जाती हैं आज सुबह लगभग आधा दर्जन से अधिक छोटी-छोटी बालिकाएं टेसू विसर्जन के लिए गांव की सुआटा नदी पर गई थीं। 

जहां उनके साथ राधिका पुत्री महेंद्र लुहार उम्र 11 वर्ष और उसकी छोटी बहन आशिकी भी गई हुई थी। सुबह करीब 10 बजे जब सभी बालिकाएं टेसू का विसर्जन करने के बाद नदी में नहा रही थीं तभी राधिका पानी में डूब गई। इसके बाद सभी बालिकाएं नहाने के बाद घर जाने लगी तो उन्हें राधिका नहीं दिखाई दी जिस पर वह घबरा गई और उन्होंने आसपास देखा, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं लगी। 

तभी वहां से गुजर रहे एक युवक रामबिहारी विश्वकर्मा से राधिका को पानी में देखने के लिए उक्त बालिकाओं ने अनुरोध किया तो रामबिहारी पानी में कूंद गया। तभी गांव के अन्य लोग भी जानकारी पाकर वहां आ गए जिन्होंने नदी में कूंदकर बालिका की खोजबीन की और लगभग 1 घंटे के बाद राधिका का शव नदी में मिल गया जिसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद पुलिस और मृतिका के परिजनों को जानकारी दी जो  मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!