किसानो कि आवाज को प्रदेश सरकार तक पहुंचा कर रहेंगे: रामवीर सिंह यादव

0
कोलारस। सोमवार को क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोशित कराने एवं किसानो कि विभिन्न मांगो को लेकर कोलारस में ब्लॉक कांग्रेस के नेत्रत्व में क्षेत्रिय युवा नेता एवं बदरवास जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव की अगुवाई में सेंकड़ो किसानो के साथ विशाल रैली निकाली और जनपद पंचायत प्रांगड़ में 3 घंटा धरना प्रर्दशन किया गया। जिसके बाद किसानो कि विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नाम को ज्ञापन कोलारस एसडीएम को सोंपा।

तीन घंटे के धरने में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी 
जानकारी के अनुसार कांग्रेसी सेंकड़ो किसानो के साथ रैली के रूप में कांग्रेस कार्यलय से जनपद पंचायत प्रांगण पहुंचे जहां 3 घंटे तक धरना प्रर्दशन किया साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथो लिया। नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा की सबिसिटी के नाम पर किसानो को लूटा जा रहा है। हर चीज के लिए बेंक के चक्कर काटने पड़ रहे है। 

ज्यादातर किसान अशिक्षित और कम जानकार होंते है। जिससे वह अक्सर ठगी का शिकार हो जाते है। ऐसे हालत में किसान बेंको कि कतारो में लगे या खेती करे। इस दौरान कई बार प्रांगड़ भाारत माता कि जयकारो से गुंज उठा। योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा की प्रदेश सरकार किसानो कि आंख में धूल जोंकने का कार्य कर रही है। हमारी बीमा राशी को अपनी योजना बताकर हमारा पैसा हमे देने में ही आनाकानी कर रही है। जबकी यह पैसा हम किसानो का है। जिसका हमने बीमा कराया हुआ है।

रन्नौद कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा न्यून्तम वर्षा के कारण आज किसान परेशान बेहाल है। और सरकार सिर्फ जुमले और झूठे वादो से किसानो को राहत की बात कर रही है। हम सब इस सरकार के खिलाफ किसानो के साथ भगत सिंह जैसे क्रंतीकारी आंदोलन के लिए भी तैयार है। सिंधिया फेंस क्लब जिलाध्यक्ष पवन शिवहरे ने कहा की रन्नौद में भाजपा कार्यकताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चित्र पर भी माला चड़ा दी शायद इन्हे सनातन धर्म कि जानकारी नही है। कि माला किसकी तस्वीर पर चढ़ाई जाती है। 

ऐसी ही माला आने वाले चुनाव में भाजपा की किसान विरोधी नीतियो के खिलाफ चड़ाई जाऐंगी। रामवीर सिंह यादव ने केन्द्र और प्रदश सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा की नोटवंदी विल्कुल विफल रही है। इससे सिर्फ आम लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा एवं अर्थ व्यवस्था को तगड़ा झटका लगा नोट बंदी के कारण भी किसानो को अपनी फसल ओने पोने दामो को बेचनी पड़ी जिससे किसानो को काफी नुकसान उठाना पड़ा। 

किसान आंदोलन में शंाति से प्रर्दशन कर रहे किसानो न्याय के बदले गोलियो से भून दिया गया सेंकड़ो किसानो को लाठियो और डंडो का डर दिखाया गया। जिसके बाद किसानो का नेत्रत्व गुना शिवपुरी सांसद श्रीमंत ज्योतीरादित्य सिंघिया ने किया। और वह तीन दिवस तक किसानो के हक के लिए सत्याग्रह पर बैठे रहे। 

ज्ञापन में किसानो की कर्ज मांफी पर दिया जोर 
ज्ञापन में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि विधानसभा क्षेत्र में कम वर्षा होने के कारण सोयाबीन, धान व उडद की फसलें सौ फीसदी नष्ट हो चुकि है। जिसका शीघ्र ही सर्वे कराकर पीडित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाए। कोलारस विधानसभा क्षेत्र को सूखाग्रसित घोषित किया जाए साथ ही राजस्व विभाग द्वारा फसलों का सर्वे कराकर फसलों का उचित मुआवजा राशि व फसल बीमा राशी तत्काल दी जाए। 

साथ ही किसानो के बिजली के बिल पूर्णता मांफ किये जाऐं।विधुत उपभोक्ताओ से बिलो पर सरचार्ज एवं आंकलित खपत जोडक़र अनावाश्यक राशि कि वसूली न की जाये। किसानो का वर्ष 2015-16 की बीमा राशि का भुगतान बीमा कंपनी ने अभी तक नही किया है। उसे तत्काल उप्भोक्ताओ को बताया जाये। 

ज्ञापन के दौरान बदरवास जनपद उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रामवीर सिंह यादव ने एसडीएम से मांग की कोलारस विधानसभा क्षेत्र के गांवो में बर्बाद हुई सोयाबीन, धान व उडद की फसलों का शीघ्र ही सर्वे कराया जाये। जिसके बाद कोलारस एसडीएम ने आश्वासन दिया की किसानो को किसी भी तरह की असुविधा नही होने देंगे न ही किसी तरह का कोई अन्याय होने दिया जायेगा। फिर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अतिशीघ्र बर्बाद फसलों के मुआवजे की घोषणा किए जाने की मांग करने के साथ-साथ प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया कि यदि जल्द ही बर्बाद फसलों के जिम्मेदारों को मुआवजा उपलब्ध कराने की घोषणा नहीं की गई तो हम सभी किसान भाई आदोंलन करने के लिए बाध्य होंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सौहन गौड़, महेन्द्र यादव, बदरबास जनपद उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, केालारस नपाध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, योग्रन्द्र रघुवंशी, ओपी भार्गव, भूपेन्द्र यादव भोले, प्रहलाद यादव, पवन शिवहरे, हरिओम रधुवंशी, वलवीर निवौरिया, लालू चैहान, जयकिशन केवट रन्नौद, विपिन शर्मा रन्नौद, राजकुमार रन्नौद, गोलू गौड सहित सेंकड़ो कांग्रेसी कार्यक्रता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!