शिवपुरी। जिस दुकान पर काम कर अपने घर-परिवार का भरण-पोषण करने वाले दो कर्मचारियों ने ही अपनी दुकान को निशाना बनाया और आए दिन दुकान से चोरी कर उसे बाजार में अपने मित्रों के द्वारा बेचा करता था। इस मामले की भनक जब दुकान संचालक को लगी तो उसने अपने सीसीटीव्ही फुटेज देखे तो दोनो भाई इस फुटेज में दबाई चुराते हुए दिख गए। जिस पर दुकान के संचालक ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कोर्ट रोड़ पर संचालित जयकिशव मेडीकल स्टोर के संचालक अनिल पुत्र बाबूला शर्मा निवासी झांसी तिराहा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान पर कार्यरत दो कर्मचारी अमित पुत्र राजू रजक व सूरज पुत्र राजू रजक दोनों भाई है जो कि संजय कॉलोनी में निवास करते है।
यह दोंनों कर्मचारी दुकान में काम कर आए दिन दुकान से कुछ दवाऐं चुराकर ले जाते और बाजार में अपने मित्रों के द्वारा उनकी बिक्री करते। बीते कुछ दिनों से जब दुकान में रखी दवाओं का स्टॉक मिला तो दवाओं में कमी पाई गई जिस पर इन दवाओं की देखरेख करने वाले इन दोनों भाईयों की काली करतूत के बारे में पता चला कि मेडीकल से दवा लेकर यह अपने मित्रों के द्वारा बाजार में बेचा करते थे। इस पर पुलिस ने दुकान संचालक अनिल शर्मा की शिकायत पर दोनों कर्मचारी भाईयों के विरूद्ध धारा 381 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।