हरकतों से बाज नहीं आ रहा मनचला, पेपर देकर लौट रही छात्राओं के साथ फिर कर डाली छेड़छाड़

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शासकीय कन्या हाई स्कूल में बीते एक वर्ष से लगातार परेशान कर रहा है। इस बात की शिकायत पहले भी उक्त स्कूल की छात्रा पुलिस थाने में कर चुकी थी। आज फिर पेपर दे कर लौट रही एक छात्रा को आरोपी गुड्डा खान पुत्र शहजाद खान ने छोड़ दिया। घटना के बाद छात्रा सीधे पुलिस के पास पहुंची तो पहले पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर जांच करने की बात कह कर छात्रा को भगा दिया। लेकिन इसके बाद जैसे ही अन्य छात्राओं को ये बात लगी तो वो अपनी महिला प्रिंसिपल के साथ थाने पहुंची और बोलीं कि ये रोजाना छेड़छाड़ करता है ऐसे में इस पर अभी केस दर्ज करो। छात्राओं के आगे पुलिस झुक गई और न सिर्फ मामला दर्ज किया बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने छात्रा को एक पत्थर भी मारा था जिसके बाद छात्रा को चोट आई थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल की प्रंसिपल की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 354 के साथ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

विदित हो कि पिछले कुछ दिनों पूर्व भी उक्त आरोपी ने छात्राओं के साथ अशलील हरकत की थी। जिस पर छात्राओं ने बदनामी के डर से मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। फिर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आज फिर उक्त घटना को अंजाम दे डाला। 

इनका कहना है-
हमारे यहां त्रैमासिक परीक्षाएं चल रही हैं आरोपी के द्वारा रोजाना स्कूल के बाहर खड़े होकर छात्राओं को परेशान करने का काम किया जा रहा था। जब आज उसने एक नाबालिग के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की तो हम सभी लड़कियों को लेकर थाने पहुंच गए। 
राधा पाल, प्रार्चाय, कन्या हाई स्कूल पोहरी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!