मध्येदशीय अग्रवाल समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने निर्मल कुमार गुप्ता

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह वर्ष 2017 के समापन पश्चात आयोजित मध्यदेशीय अग्रवाल समाज की आमसभा एवं वर्ष 2017-18 के लिए नए अध्यक्ष हेतु गत दिवस मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाल में समाज की आमसभा संपन्न हुई। यहां चुनाव अधिकारी सुनील गर्ग मामू व गोविन्दशरण गोयल एवं सभापति हरिशंकर जी बैराढ़ वालों के समक्ष निर्विरोध रूप से समाज के युवा समाजसेवी निर्मल कुमार गुप्ता को मध्यदेशीय अग्रवाल समाज का नवीन अध्यक्ष चुना गया। 

यहां मनोनयन पश्चात समाज के निवृत्तमान अध्यक्ष अजीत अग्रवाल व उनकी समस्त टीम द्वारा निर्मल गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और अध्यक्षीय आसंदी पर विराजमान कर उन्हें बधाईयां दी। इस अवसर पर पदभार ग्रहण करने और अपने समाज अध्यक्ष चुने जाने पर निर्मल कुमार गुप्ता ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, बुजुर्गों, युवा साथियों का हृदय से आभार माना और विश्वास दिलाया कि वह दी गई महती जिम्मेदारी को समाजजनों के साथ निर्वहन करेंगें।

साथ ही समाज संगठन और समाज के विकास में अहम योगदान देते हुए समाजोन्मुखी कार्यक्रम आयोजित कर समाज को समृद्धशील बनाया जाएगा। इस अवसर पर निर्मल कुमार गुप्ता के मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाईयां देने वालों में निवृत्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल (ठेईया),प्रधान संयोजक गौरव सिंघल (पोहरी वाले), वरि.उपाध्यक्ष रविन्द्र बंसल, उपा. राजीव जैन लुकवासा वाले, महामंत्री चौ.हरिओम जैन, सहमंत्री विवेक जैन सेठ, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रचार मंत्री श्याम गुप्ता (चैनू) आदि सहित विवेक सिंघल भटनावर वाले, डॉ.सुरेश गुप्ता, बृजेश गुप्ता छर्च वाले व समस्त मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी शामिल है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!