खनियांधाना में बाढ़, तालाब ओवरफ्लो, 3 मकान जमींदोज, सड़क बह गई

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। विगत 36 घंटों की लगातार ने नगर का मिजाज ही बदलकर रख दिया। सभी जगह पानी ही पानी दिखाई दे रहा हैं नगर के बर्षो पुराने नरसिंह तालाब मे भी जल स्तर इतना बढ गया कि घाट पर स्थित शंकर जी के मंदिर तक पानी आ पहुचा और तालाब का पानी ओवर फ्लो होने के कारण पीछे से सडक़ को उखाडता हुआ नगर पंचायत मे जा घुसा। वही चौपड़ा कुंआ वाले रास्ते में पानी का बहाब इतना तेज था की पानी के बहाब के साथ 10 फीट सडक़ 4 फुट की गहराई के साथ बह गई और आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। 

लोगो आने जाने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं नगर में हुई लागातार जिले की सर्वाधिक बारिश ने नगर के तीन मकानों को भी धराशाही किया जिसमें प्रमुख रूप् से किशनलाल सोनी का टेकरी मंदिर स्थित मकान फर्ष सहित रात को हुई जोरदार बारिश की मार नही झेल पाया और फर्श सहित दीवार पास के खेत मे धराषाई होकर बह गई। 

वही वार्ड क्र 9 में अभय पुत्र गेंदालाल मैनेजर का पुराना मकान भी धराशाई हो गया और जोरदार बारिश के आगे अपने घुटने टेक दिये । वही गूडर रोड पर स्थित संजीव मेादी का मकान के पास स्थित उनके गोदाम की पीछे की दीवार ढह जाने से गोदाम मे पानी भर गया और उनका रखा अनाज गीला हो गया जिससे उनका काफी नुकसान हुआ । पीडि़त लोगों ने अपने नुकसान की जानकारी तहसीलदार खनियांधाना जनकसिंह अपोरिया को दी तो उन्होने तत्काल इक्का पटवारी के नेतृत्व में दल गठित कर मौके पर भेजकर मौका मुआयना करवा लिया हैं और पीडितो को सांत्वना बंधाई ओर हर संभव मदद के लिये भरोसा दिलाया। 

इनका कहना है-
लोगो के हुऐ नुकसान की मौके पर टीम को भेजकर सर्वे करा लिया गया हैं । शासकीय नियमानुसार पात्रता की श्रेणी में आने वाले लोगों की मदद की जाएगी
जनक सिंह अपोरिया, तहसीलदार खनियांधाना 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!