अग्रवाल समाज का पूर्व अध्यक्ष रीतेश चौधरी डेढ़ वर्ष से कर रहा था नाबालिग का योन शौषण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज दिन भर की सबसे बडी खबर फिजीकल थाने से आ रही है जहां एक नाबालिग बालिका ने अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष रीतेश जैन पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। बताया गया है कि उक्त नाबालिग चार दिन से थाने के चक्कर लगा रही थी। लेकिन ऊंची पहुंच कर चलते यह मामला दर्ज नहीं हो पाया था। 


जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता निवासी टीला थाना कोलारस की गरीबी और लाचारी का फायदा उठाकर परिजनों से पढाई की बात कहकर अग्रवाल समाज का पूर्व अध्यक्ष रीतेश जैन अपने साथ ले आया था। आरोपी ने उक्त नाबालिग किशोरी को शहर में किराए के मकान में रखा जहां उसके साथ लगातार यौन शोषण करता रहा। मोहल्ले वालों को रीतेश की हरकतों का अनुमान हुआ तो उसने मकान बदल लिया। युुवती ने पुलिस को बताया है कि रीतेश चौधरी उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा। 

बीते रोज जब नाबालिग किशोरी ने रितेश चौधरी से शादी की बात कही तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर किशोरी थाने पहुंची लेकिन थाने में अपनी पहुंच के चलते पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। रीतेश चौधरी ने इस मामले को रफा-दफा करने क  प्रयास किया परंतु युवती अपनी बात पर अडी रही। आज देर शाम पुलिस ने इस मामले में आरोपी रीतेश चौधरी पर बलात्कार सहित पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!