पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम तिंधारी में अपने मायके में रह रही एक महिला के साथ पड़ौस में ही रहने वाले एक युवक ने जबर्दस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने भौंती में की है। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामबती पत्नि राव सिंह प्रजापति परिवर्तित नाम उम्र 32 वर्ष निवासी करैरा का मायका ग्राम तिंधारी में है। बीते पांच सालों से महिला का पति से विवाद चल रहा था। जिसके चलते महिला अपने ससुराल करैरा नहीं जा रही थी। इसी का फायदा आरोपी भूरे पुत्र मक्खन ठाकुर निवासी तिंधारी उठाना चाहता था।
बीते रोज जब महिला अपने घर में अकेली थी तो आरोपी आ गया और महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। महिला जब चिल्लाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भूरे ठाकुर के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।