शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम करोड़ा इमलिया में फरियादी विवेक सिंह जादौन के आरोपी पान सिंह ने 30 हजार रूपए हड़प लिए और जब फरियादी ने आरोपी से अमानत के रूप में उसे सौंपे गए रूपयों की मांग की तो आरोपी पान सिंह ने अपने सहयोगियों की मदद से विवेक की बुरी तरह पिटाई लगाई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 424, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी विवेक सिंह जादौन निवासी सबलगढ़ मुरैना गुजरात राज्य के अहमदाबाद बड़ोदरा क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता था जहां उसे 30 हजार रूपए की मजदूरी मिली थी। जिसे लेकर उसने करैरा के ग्राम करोड़ा इमलिया में रहने वाले मित्र पान सिंह सोलंकी के पास यह कहकर अमानत के तौर पर रख दिए थे कि जब उसे जरूरत पड़ेगी तो वह उक्त रूपए उससे ले लेगा और 19 सितंबर को जब विवेक आरोपी के पास उसके गांव रूपए मांगने पहुंचा तो आरोपी ने अपने मित्र संदीप सोलंकी, नीरज सोलंकी और रिंकू सांलकी के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर दी और उसे यह कहकर जान से मारने की धमकी दी कि अब कभी भी वह उक्त रूपए मांगने आया तो ठीक नहीं होगा। घटना के बाद पीडि़त कल थाने पहुंचा जहां आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।