बड़ी खबर: तालाब में डूबने से 2 मासूमों की मौैत

NEWS ROOM
0
बदरवास। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे में नहाने गए दो मासूमों की तालाब में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की सूचना पर परिजन तालाब पर पहुंचे और लाशों को तालाब में से निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार घनश्याम पुत्र छोटेलाल जाटव उम्र 12 वर्ष निवासी सुमैला हाल निवासी बदरवास अपने साथी नीलेश पुत्र मुन्नालाल बाल्मीक उम्र 12 वर्ष निवासी थाने के पीछे बदरवास के साथ पास ही खेत में बने तालाब में नहाने गए हुए थे। तभी दोनों की तालाब में डूब जाने से दर्दनाक मौैत हो गई। 

परिजनों ने बताया है कि दोनो लगभग 3 बजे घर से बिना बताए कही चले गए। 6 बजे तक दोनों नहीं मिले तो परिजन दोनों को खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे तो देखा कि दोनों के कपड़े तालाब के बाहर मिले। जिस पर परिजनों ने तालाब में तलाशी ली तो दोनों की लाशें तलाब में मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!