कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पडौैरा तिराहे के पास गुरूद्वारा के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए डायल 100 से जिला चिकित्सायल शिवपुरी लाया गया। जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार भीमसिंह पुत्र भारत लाल मीणा उम्र 27 वर्ष निवासी करौली राजस्थान अपने मामा लोकेश पुत्र हेमराज मीणा उम्र 27 वर्ष निवासी करौली और लोकेश की फ्रेंड योगिता उम्र 27 वर्ष के साथ अपनी कार स्विप्ट क्रमांक आरजे 14 सीटी 4073 से करौली से उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने जा रहे थे। तभी गुरूद्धारे के कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो कार इतनी स्पीड में थी कि कार अनियंत्रित होकर 4 गुलाट खा गई। जिससे कार में आगे की सीट पर बैठे लोकेश को गंभीर चौटे आई। लोकेश को जिला चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां लोकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनो घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।